देहरादून में दून बंद का का नही दिखा कोई असर । शांति व्यवस्था भंग करने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस करेगी कार्यवाही

0
IMG_20240620_114927-scaled.jpg

देहरादून के रायपुर क्षेत्र के नेहरू ग्राम में हुए गोली हत्याकांड मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है हालांकि देहरादून पुलिस ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दूसरी ओर हत्याकांड में घायल और मृतक के परिजनों में अभी भी आक्रोश देखने को मिल रहा है गोली हत्याकांड मामले में रवि बडोला की हत्या होने के बाद रायपुर क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है उनके द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन और रोड जाम करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की जा रही है आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर मृतक के परिजनों व कई सामाजिक संगठनों ने देहरादून बंद का आवाहन किया था लेकिन देहरादून शहर में इसका कोई खासा असर नहीं दिखाई दिया । पुलिस की माने तो कुछ अराजक तत्वों के द्वारा देहरादून बंद करने का आवाहन किया गया था जिसके चलते अराजक तत्वों के खिलाफ पुलिस की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed